फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘श्री राम मंदिर निर्माण में हर परिवार करे सहयोग’

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल/भवाली/ज्योलीकोट (नैनीताल)। श्री राम मंदिर निर्माण को लेकर आरएसएस और भाजपाइयों ने शुक्रवार को भीमताल, भवाली और ज्योलीकोट में रैली निकालकर लोगों से मंदिर निर्माण के लिए सहयोग निधि देने का आह्वान किया।
विज्ञापन

भीमताल के विनायक स्थित गोल्ज्यू मंदिर से अभियान की शुरुआत की गई। पद्मश्री डॉ. यशोधर मठपाल ने सामर्थ्य के अनुसार सहयोग निधि देने का आग्रह किया। संचालक डॉ. हेम पांडे ने कहा कि हर परिवार से सहयोग निधि लेने के लिए कार्यकर्ता घर-घर जाएंगे। इस दौरान नगर अभियान प्रमुख पवन साह, विपिन पांडे, गणेश सिंह, गौरी शंकर आदि मौजूद रहे। वहीं, भवाली में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर क्षेत्र में बाइक रैली निकालकर लोगों से राम मंदिर निर्माण में सहयोग करने का कहा। इस दौरान पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा, प्रगति जैन, वर्षा आर्या, नंद किशोर पांडे, नीमा बिष्ट, शिवांशु जोशी, उमा पढ़ालनी, जुगल मठपाल आदि रहे।
उधर, ज्योलीकोट में डॉ. ललित जोशी के नेतृत्व में शोभायात्रा निकालने के साथ ही लोगों से सहयोग राशि देने का आह्वान किया। यहां ब्लॉक प्रमुख हरीश बिष्ट, महेंद्र नेगी, हरीश चौनियाल, चंद्रशेखर भट्ट, कैलाश जोशी, हरगोविंद रावत, पवन बिष्ट आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें