फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सस्ती दवाएं बेस, महिला और बीडी पांडे और संयुक्त चिकित्सायल रामनगर में भी मिलेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। बेस अस्पताल हल्द्वानी, महिला अस्पताल हल्द्वानी, बीडी पांडे चिकित्सालय नैनीताल और संयुक्त चिकित्सालय रामनगर में भी अब सस्ती दवाइयां मिलेंगी। चारों अस्पतालों में जनऔषधि केंद्र शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

डीएम सविन बंसल ने रेडक्रास सोसायटी की ओर से संचालित जन औषधि केंद्रों में वित्तीय एवं प्रशासनिक अनियमितता के चलते गत वर्ष केंद्रों का संचालन निरस्त कर दिया था। साथ ही शासन से स्पेशल ऑडिट कराया गया। बंद जनऔषधि केंद्रों को बीपीपीआई के माध्यम से पुन: संचालित किया जा रहा है। डीएम ने बताया कि चारों जनऔषधि केंद्रों को बीपीपीआई से स्वीकृति मिल चुकी है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद दवाइयां भी मिल गई हैं।
विज्ञापन

चारों केंद्रों का शुभारंभ स्थानीय विधायकों से कराया जाएगा। इन केंद्रों पर सीएमओ और अस्पतालों के सीएमएस नजर रखेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें