फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: तीन साल बाद भी स्याल्दे टैक्सी स्टैंड शोपीस, गेट पर लटका ताला

Tue, 10 Nov 2026 10:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
स्याल्दे(अल्मोड़ा)। क्षेत्रवासियों की मांग पर करीब 38.22 लाख रुपये की लागत से बनाया गया स्याल्दे टैक्सी स्टैंड तीन साल बाद भी शुरू नहीं हो सका है। बाजार के सियानगर में बना टैक्सी स्टैंड उपयोग में नहीं आने से शोपीस बना हुआ है। पार्क के मुख्य गेट पर ताला लटका है, जबकि टैक्सी और अन्य वाहन बाजार के आसपास सड़कों पर खड़े किए जा रहे हैं। इससे वाहन स्वामियों और व्यापारियों में नाराजगी है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री की घोषणा और क्षेत्रीय विधायक के प्रयासों से टैक्सी स्टैंड का निर्माण दिसंबर 2023 में पूरा हुआ था। इसके बावजूद अब तक पार्किंग संचालन की व्यवस्था नहीं हो सकी है। लंबे समय से बंद पड़े पार्क परिसर में कई जगह घास उग आई है और रखरखाव के अभाव में इसकी स्थिति भी खराब होने लगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पार्किंग बनने के बाद उम्मीद थी कि बाजार में वाहनों का दबाव कम होगा और जाम की समस्या से भी राहत मिलेगी, लेकिन पार्क शुरू नहीं होने से लोगों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है।
बताया गया कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद कार्यदायी संस्था की ओर से पार्क जिला प्रशासन को हस्तांतरित कर दिया गया था। इसके बावजूद संचालन की जिम्मेदारी और व्यवस्था तय नहीं होने से पार्किंग शुरू नहीं हो पाई है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से जल्द पार्किंग का संचालन शुरू कराने की मांग की है।
विज्ञापन

प्रांतीय खंड रानीखेत के जेई महेंद्र कंपोज ने बताया कि विभाग की ओर से दो साल पहले ही स्टैंड जिला प्रशासन को हस्तांतरित कर दिया गया था। अपर जिलाधिकारी को तहसील रानीखेत के संयुक्त मजिस्ट्रेट के माध्यम से हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी की गई थी। पार्किंग का संचालन जिला पंचायत की ओर से किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें