फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कर्मचारियों के स्थानांतरण के बाद भी नहीं किया रिलीव

Thu, 16 Oct 2025 02:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नगर पालिका में हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद तैनात किए गए मुख्य सफाई निरीक्षक, सफाई निरीक्षक का स्थानांतरण होने से पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल खफा है। स्थानांतरण आदेश के बावजूद उन्होंने मुख्य सफाई निरीक्षक को रिलीव करने से इनकार कर दिया। पालिकाध्यक्ष का कहना है कि जब तक तीनों पदों पर तैनाती नहीं की जाती, तब तक रिलीव नहीं करेंगी।
विज्ञापन

बता दें कि अप्रैल में हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद टीएस, टीआई, सीएसआई व एसआई पदों पर निदेशालय की ओर से आठ कर्मियों का नैनीताल पालिका में स्थानांतरण किया गया था। लंबे समय बाद पदों पर कर्मचारी तैनात होने से शहर की सफाई समेत कर वसूली की व्यवस्था पटरी पर लौटने लगी थी। कुछ समय बाद ही स्थानांतरण का दौर भी शुरू हो गया। दस अक्तूबर को शहरी विकास निदेशालय की ओर से आदेश जारी कर नैनीताल में तैनात मुख्य सफाई निरीक्षक सुनीत कुमार का रुड़की, जबकि रुड़की में तैनात अमित कुमार को नैनीताल स्थानांतरित किया गया है। आदेश के पांच दिन बाद भी स्थानांतरित कर्मी ने नैनीताल में ज्वाइन नहीं किया। बुधवार को नैनीताल से स्थानांतरित हुए सीएसआई सुनीत कुमार उनको रिलीव करने की अनुरोध लेकर पहुंचे तो पालिकाध्यक्ष ने उन्हें भेजने से इनकार कर दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें