फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: वीकेंड पर कैंची धाम में टैक्सी दोपहिया वाहनों की एंट्री बंद

Sat, 23 May 2026 12:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। वीकेंड पर कैंची धाम क्षेत्र में बढ़ती भीड़ और लगातार लग रहे जाम को देखते हुए पुलिस और यातायात विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। अब शनिवार और रविवार को कैंची धाम क्षेत्र में टैक्सी दोपहिया वाहनों का संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। पुलिस की ओर से जारी ट्रैफिक प्लान के अनुसार वीकेंड पर टैक्सी दोपहिया वाहनों को कैंची धाम तक जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ऐसे सभी वाहनों को भवाली सैनिटोरियम पार्किंग में पार्क कराया जाएगा। इसके बाद श्रद्धालुओं और पर्यटकों को स्थानीय शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम मंदिर भेजा जाएगा।
विज्ञापन

एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी की ओर से जारी प्लान के अनुसार बाहरी राज्यों और जनपदों से आने वाले निजी वाहनों के लिए भी पार्किंग और शटल सेवा की व्यवस्था की गई है। अल्मोड़ा और रानीखेत की ओर से हल्द्वानी जाने वाले भारी वाहनों को क्वारब और खैरना से डायवर्ट कर रामगढ़ और मुक्तेश्वर मार्ग से भेजा जाएगा। वहीं हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले आवश्यक सेवा के भारी वाहन अपने निर्धारित मार्ग से गुजर सकेंगे। अन्य भारी वाहनों को यातायात दबाव के अनुसार मस्जिद तिराहा भवाली पर रोका जाएगा या फिर रामगढ़ और खुटानी मार्ग से भेजा जाएगा।
पुलिस ने बाहरी राज्यों और जनपदों से आने वाले पर्यटकों के लिए भी विशेष व्यवस्था की है। भीमताल मार्ग से कैंची धाम जाने वाले पर्यटकों के निजी वाहनों को भीमताल विकास भवन पार्किंग में पार्क कराया जाएगा। यहां से पर्यटकों को स्थानीय शटल सेवा के जरिये भवाली और कैंची धाम भेजा जाएगा। इसी तरह गेठिया और नैनीताल मार्ग से आने वाले पर्यटकों के निजी वाहनों को भवाली सैनिटोरियम पार्किंग में रोका जाएगा। वहां से भी शटल सेवा के माध्यम से श्रद्धालुओं को कैंची धाम पहुंचाया जाएगा। पुलिस ने पर्यटकों, वाहन चालकों और आमजन से अपील की है कि वीकेंड के दौरान जारी ट्रैफिक और डायवर्जन प्लान का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें