हल्द्वानी में पिछले चार महीने में राज्य प्रवर्तन विभाग ने संभाग में ऐसे मामले पकड़े हैं, जिनमें कर चोरी की 37.01 करोड़ की छिपाई गई बिक्री शामिल है। इनमें भी सबसे अधिक सात मामले होटल और रिजॉर्ट से संबंधित रहे। टीम ने माल लदे 220 वाहन ऐसे भी पकड़े, जो बिना कागजों के करोड़ों का सामान ला रहे थे। लगातार कर चोरी के मामले बढ़ने के बाद प्रवर्तन विभाग ने निगरानी टीम बनाते हुए सभी को सक्रिय कर दिया है।
प्रवर्तन विभाग के सहायक आयुक्त डॉ. दीपक कुमार ने बताया कि पकड़े गए 16 मामलों में अब तक 6.09 करोड़ की कर चोरी पकड़ी है। 1.26 करोड़ की धनराशि जमा भी की जा चुकी है। इनमें होटल और रिजॉर्ट की जांच अब भी जारी है। उधर, 220 माल लदे वाहन भी टीम ने पकड़े जिनके पास कागज नहीं थे, जो थे भी तो वह सही नहीं मिले। इसमें भी 2.56 करोड़ का अर्थदंड वसूला गया है।
प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ भी हो रही कार्रवाई