फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani: ऊर्जा निगम के आउटसोर्स कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Sat, 18 Apr 2026 09:45 AM IST
गायत्री जोशी माई सिटी रिपोर्टर

सार

हल्द्वानी में ऊर्जा निगम के आउटसोर्स कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। 
विज्ञापन
मौत (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी में ऊर्जा निगम के आउटसोर्स कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बृहस्पतिवार की देर रात चिकित्सकों के पैनल में वीडियोग्राफी के बीच उसका पोस्टमार्टम कराया गया।

ग्राम गलनी थाना खनस्यूं निवासी 35 वर्षीय लक्ष्मण सिंह पुत्र देव सिंह कठघरिया बिजलीघर में काम करता था। आठ अप्रैल को वह कठघरिया में पेट्रोल पंप के पास ट्रांसफार्मर के फ्यूज जोड़ने गया था। इसी बीच वह करंट की चपेट में आ गया। उसे तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उपचार के बाद उसे सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया जहां बीते बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सीओ सिटी अमित कुमार सैनी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण का खुलासा हो सकेगा।

विज्ञापन


आउटसोर्स कर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसे उपचार के बाद छुट्टी भी मिल गई लेकिन अब मौत की खबर मिली है। उसे लीकेज करंट लगने की जानकारी मिली है। - एसके गुप्ता, अधिशासी अभियंता यूपीसीएल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें