फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कालाढूंगी में भालू का शव मिला

Sat, 18 Apr 2026 02:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
कालाढूंगी। रामनगर वन प्रभाग के कालाढूंगी रेंज में शुक्रवार शाम जंगल सफारी के दौरान नेचर गाइड ने भालू का शव पड़ा देखा। उनकी सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। भालू के शव को पोस्टमार्टम के बाद जलाकर नष्ट कर दिया गया।
विज्ञापन

एसडीओ कामिनी आर्या ने बताया कि नलनी के कंपार्टमेंट एक में बौर नदी में टीम को एक भालू मृत पड़ा मिला। वन्यजीव चिकित्सक डॉ. राहुल सती, डॉ. हिमांशु पांगती की टीम ने भालू का पोस्टमार्टम किया। भालू के सभी अंग सुरक्षित हैं। भालू की उम्र करीब 12 से 14 वर्ष के बीच है। प्रथमदृष्टया भालू की मौत स्वाभाविक प्रतीत हो रही है। मौत का उचित कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें