फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पीरूमदारा के उमेदपुर में सिंचाई गूल से हटाया अतिक्रमण

Sat, 31 Aug 2024 06:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। सिंचाई विभाग ने शुक्रवार को अभियान चलाते हुए उमेदपुर गांव में सिंचाई गूल से अतिक्रमण हटाया। विभाग की कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में खलबली मची रही।
विज्ञापन

बीते वर्षों में आवासीय कॉलोनियों का निर्माण करने वाले कारोबारियों ने गांव की वर्षों पुरानी सिंचाई गूल पर अतिक्रमण कर लिया था। इससे किसानों को सिंचाई करते समय दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। करीब छह माह पूर्व किसानों ने अतिक्रमण हटाने की मांग भी थी। गुस्साए ग्रामीणों ने सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए सिंचाई विभाग का घेराव भी किया था।
सीएम पोर्टल पर दर्ज शिकायत की जांच के बाद सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को जेसीबी से अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अमित गुप्ता ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के साथ ही लोगों को भविष्य में अतिक्रमण करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें