फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अशोक जलपान गृह पर फिर गरजी जेसीबी

Thu, 22 Jan 2015 08:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईकोर्ट के निर्देश के बाद हरकत में आए पालिका और पुलिस प्रशासन ने बृहस्पतिवार को मल्लीताल रिक्शा स्टैंड के पास अशोक जलपान गृह के शेष बजे अतिक्रमित हिस्से को जेसीबी से ढहा दिया
विज्ञापन


बता दें कि बीते दिनों अशोक जलपान गृह का कुछ हिस्सा पहले ही ध्वस्त कर दिया गया था। लेकिन कुछ और हिस्सा तोड़ा जाना था। बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे पालिका, पुलिस और प्रशासन की टीम ने जलपान गृह के शेष हिस्से को भी ढहा दिया।

पालिका के ईओ रोहिताश शर्मा ने कहा कि हाईकोर्ट के निर्देशों के क्रम में सभी चिन्हित अतिक्रमण जल्द ही ध्वस्त किए जाएंगे। अतिक्रमण हटाओ अभियान में सीओ सिटी हरीश चंद्र सती, एसडीएम आशीष चौहान, तहसीलदार बीएस लटवाल, कोतवाल टीआर वर्मा, पालिका के कर अधीक्षक राजदेव जायसी, अवर अभियंता ईश्वर सिंह रौतेला, लोनिवि के जेई महेंद्रपाल सिंह समेत तमाम पुलिस और पालिका कर्मी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें