फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: मल्लीताल, खड़ी बाजार, भोटिया मार्केट में बढ़ रहा अतिक्रमण

Wed, 08 Apr 2026 12:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल में फुटपाथों पर कारोबारियों का कब्जा लगातार बढ़ता जा रहा है। शहर के प्रमुख बाजारों में दुकानदार सड़क तक सामान सजाकर अतिक्रमण कर रहे हैं जिससे राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह स्थिति प्रशासन और नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर रही है।
विज्ञापन


मल्लीताल, खड़ी बाजार, भोटिया बाजार और न्यू पालिका बाजार जैसे व्यस्त क्षेत्रों में कपड़ा कारोबारियों की ओर से दुकान से बाहर तक कपड़े टांग दिए जाते हैं। फुटपाथ संकरे होने से पैदल चलने वाले लोगों को सड़क पर उतरना पड़ रहा है जिससे पर्यटकों और लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं। लोगों की कई बार शिकायत के बावजूद न तो प्रशासन की ओर से सख्त कार्रवाई की गई और न ही नगर पालिका ने नियमित अभियान चलाया। एसडीएम नवाजिश खलिक ने कहा कि जल्द ही अभियान चलाकर फुटपाथों को खाली कराया जाएगा।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें