फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: 2.5 करोड़ रुपये से संवरेगी मल्लीताल बाजार, तार होंगे अंडरग्राउंड

Wed, 08 Apr 2026 12:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। शहर के बड़ा बाजार क्षेत्र का ढाई करोड़ रुपये से सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इस कार्य के लिए धनराशि अवमुक्त कर दी गई है। इसमें तारों को अंडरग्राउंड किया जाएगा। यह कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

यह सौंदर्यीकरण मल्लीताल स्थित खड़ी बाजार की तर्ज पर परंपरागत शैली में किया जाएगा। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि इसके लिए धनराशि जारी हो चुकी है। लोक निर्माण विभाग ने अवशेष बाजार क्षेत्र के लिए फिर से प्रस्ताव भेजा था। पालिका सभासद मुकेश जोशी ने निजी स्तर पर प्रशासन और शासन से पत्राचार किया था। उन्होंने इस कार्य के लिए धनराशि की स्वीकृति की जानकारी दी थी। लोनिवि के अधिशासी अभियंता रत्नेश सक्सेना ने बताया कि ढाई करोड़ के बजट की स्वीकृति के बाद धनराशि अवमुक्त कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें