फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानीबाग में प्रशासन ने अतिक्रमण ढहाया

Tue, 14 Apr 2015 02:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीबाग में वन पंचायत की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत के बाद प्रशासन ने अभियान चलाया। एसडीएम नैनीताल के निर्देशन में पहुंची टीम ने दो निर्माणाधीन स्ट्रक्चर को गिरा दिया। अन्य लोगों को हटाने की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा टीम ने गौला से अवैध खनन रोकने को नदी क्षेत्र के पास जेसीबी से खाई भी खुदवाई।
विज्ञापन


रानीबाग के इंद्रानगर क्षेत्र में वन पंचायत भूमि पर अवैध निर्माण हुए हैं। इसमें कुछ निर्माण तो खतरनाक तरीके से बरसाती नाले के पास किया गया है, जिसमें कभी भी मलबा आने से दुर्घटना की आशंका है। स्थानीय लोगों ने दो नए निर्माण की सूचना प्रशासन की दी। सोमवार को एसडीएम नैनीताल आशीष सिंह निर्देशन में पुलिस, राजस्व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जेसीबी से बाउंड्री, बुनियाद पिलर को गिरा दिया गया।

इस बीच अवैध कब्जेदारों ने मजबूरी बताते हुए निर्माण ध्वस्त न करने की गुजारिश की। मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान आनंद कुजरवाल का कहना है कि बाकी लोगों को प्रशासन से बात कर एक हफ्ते का समय दिलाया गया है। इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। बाद में प्रशासन की टीम ने जेसीबी के जरिए नदी क्षेत्र में अवैध खनन रोकने को खाई खुदवाई। यहां पर घोड़े और बुग्गियों से रेता एकत्र किया जाता है, फिर इसको डंपर आदि से ठिकाने लगाया जाता है। इसकी भी शिकायत लंबे समय से प्रशासन को मिल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें