हल्द्वानी। नगर निगम की टीम ने मंगलवार को नैनीताल रोड पर फुटपाथ पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान पक्के निर्माण करने वाले ज्वेलर्स, होटल, मॉल संचालकों समेत 18 प्रतिष्ठानों को चिह्नित किया है। जल्द इन्हें नोटिस जारी किए जाएंगे।
नगर आयुक्त परितोष वर्मा के नेतृत्व में निगम की टीम जेसीबी मशीन के साथ नैनीताल रोड पर पहुंची। टीम ने सड़क और नाली पर किए गए कुछ पक्के निर्माण जेसीबी से तोड़े। इस दौरान फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वालों के साथ ही गंदगी करने पर नौ लोगों के 10,800 रुपये के चालान किए गए। फुटपाथ पर रखा तीन गाड़ी सामान जब्त किया गया। अभियान में सहायक लेखाधिकारी गणेश भट्ट, सफाई निरीक्षक अमोल असवाल और चतर सिंह शामिल रहे।