फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: रानीखेत एक्सप्रेस से कटा नगर निगम का दैनिक कर्मी

Wed, 24 Jun 2026 12:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। काठगोदाम रेलवे स्टेशन से रवाना होते ही कॉलटैक्स के पास शंटिंग ट्रैक ठोकर लाइन के पास नगर निगम के दैनिक कर्मी की रानीखेत एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर जीआरपी थाना अध्यक्ष कमल कोरंगा टीम के साथ मौके पहुंचे और शव को मोर्चरी भिजवाया।
विज्ञापन

रविंद्र कुमार (45) पुत्र स्व. किशन सिंह निवासी ठोकर लाइन काठगोदाम कॉलटैक्स मंगलवार शाम घर लौट रहा था। तभी वह ट्रेन की चपेट में आ गया। जीआरपी की पूछताछ में पता चला कि वह नगर निगम में डेली वेज पर काम करता था। उसकी पत्नी और दो बच्चे इन दिनों दिल्ली मायके गए हुए थे। रवींद्र घर का बउ़ा बेटा था। आसपास के लोगों ने बताया कि वह पटरी पार ठोकर लाइन में रहता था और घर का कमाऊ पूत था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें