फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: मांगों के हल नहीं होने पर कर्मचारियों ने की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल/रामनगर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद नैनीताल के कर्मचारियों ने 18 सूत्री मांगों के हल नहीं होने पर नारेबाजी कर नाराजगी जाहिर की। जिलाध्यक्ष असलम अली ने कहा कि कर्मचारियों की पुरानी एसीपी, गोल्डन कार्ड की विसंगति, वेतन विसंगति से जुड़े प्रकरणों पर राज्य सरकार की ओर से अब तक ठोस निर्णय नहीं लेने से प्रदेश भर के कर्मचारियों में नाराजगी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 15 जनवरी से कर्मचारी प्रदेश भर में आंदोलन कर रहे हैं लेकिन सरकार की ओर से सकारात्मक पहल नहीं की जा रही है। परिषद के वरिष्ठ सदस्य राजेंद्र प्रसाद टम्टा ने कहा कि शासन स्तर पर लंबित कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने के बजाय लटकाया जा रहा है। इससे कर्मचारियों में रोष है। इस दौरान सतीश कुमार, भोपाल बिष्ट, रश्मि, प्रकाश चंद, सोनिया अरोरा, बृजमोहन सिंह, ललित कुमार आदि मौजूद रहे। वहीं प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर रामनगर के पदाधिकारियों ने बैठक की। बैठक में 18 सूत्री मांगों का रामनगर के पदाधिकारियों ने समर्थन किया। वक्ताओं ने मागें पूरी नहीं होने पर 26 फरवरी को जिलास्तर पर धरना देने और 13 मार्च को प्रदेश स्तर पर रैली में भाग लेने की बात कही। इस दौरान एएस परवाल, बीरेंद्र पांडे, गिरीश पांडेय, इंद्रजीत गौतम, लक्ष्मी नारायण यादव, उमेश जोशी, जसविंदर सिंह, तारा सिंह, आशुतोष बाफिला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें