फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: भारत के महापुरुषों की गाथाओं को पढ़ने पर दिया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के 100 वर्ष पूरे होने पर ग्राम टांडा में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान भागवत किंकर नमन कृष्ण शास्त्री ने हिंदुओं को भारत के महापुरुषों की गाथाओं को पढ़ने पर जोर दिया।
विज्ञापन


रविवार को टांडा स्थित एक निजी मैदान में हुए सम्मेलन के दौरान परिवार प्रबोधन अजय रावत ने कहा कि 1925 में संघ की शुरुआत हुई थी। कहा कि इसके बाद संघ समाज की आवश्यकता को देखते हुए अलग अलग क्षेत्रों में विकसित हुआ। कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में विद्या भारती, विद्यार्थियों के लिए विद्यार्थी परिषद, महिलाओं के लिए सेविका समिति और राजनीति में जनसंघ की शुरुआत की। जो आगे चलकर भाजपा के रूप में विकसित हुआ। उन्होंने बताया कि अब संघ के 100 साल पूरे होने पर देश भर के विभिन्न इलाक़ों में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन कर हिंदुओं को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान रमेश ओली, शिवेंद्र रावत, अजीत रावत, इंदू ध्यानी, जयपाल रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें