फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार परक पाठ्यक्रम शुरू करने पर जोर

Tue, 21 Feb 2017 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
विज्ञापन
लड़कियों को मुफ्त शिक्षा
विज्ञापन
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के योजना बोर्ड ने इंडस्ट्री, ई-अकाउंटिंग, पंचायतीराज समेत नए रोजगार परक पाठ्यक्रम शुरू करने पर जोर दिया है। बोर्ड के सदस्यों का मानना है कि उच्चशिक्षा मात्र डिग्री प्राप्त करने तक सीमित न रहे। उच्चशिक्षा ग्रहण करने वाले छात्र-छात्राओं को इससे रोजगार के अवसर भी हासिल हों, इस पर भी फोकस होना चाहिए।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के सभागार में सोमवार को कुलपति प्रो. नागेश्वर राव की अध्यक्षता में योजना बोर्ड की बैठक हुई। बैठक में लगभग15 प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई। योजना बोर्ड के सदस्यों ने इस बात पर जोर दिया कि जो भी पाठ्यक्रम शुरू हों, उन्हें यूजीसी के मानकों के अनुरूप तैयार किया जाए ताकि भविष्य में किसी प्रकार की समस्या पैदा न हो।

बैठक में इस प्रस्ताव पर भी मंथन किया गया कि सत्र 2017-18 से कुमाऊं विश्वविद्यालय की प्राइवेट परीक्षा की जिम्मेदारी भी यूओयू को मिलने वाली है, इसे किस तरह सुचारु ढंग से संचालित किया जाए। कुलपति ने बताया कि सत्र 2017-18 से कुमाऊं विश्वविद्यालय स्नातक एवं परास्नातक कक्षाओं के प्रथम वर्ष के कोई प्राइवेट परीक्षा फार्म नहीं भरवाएगा, यह परीक्षा अब मुक्त विश्वविद्यालय कराएगा।
विज्ञापन


कुलपति ने बताया कि नए सत्र से करीब एक लाख प्राइवेट परीक्षार्थी कुमाऊं विश्वविद्यालय से मुक्त विश्वविद्यालय को मिलने की उम्मीद है। बड़ी संख्या में प्राइवेट विद्यार्थियों के आने पर क्या-क्या संसाधनों की जरूरत होगी तथा व्यवस्थाओं को कैसे दुरुस्त किया जाए, इस पर भी योजना बोर्ड की बैठक में मंथन हुआ।

बैठक का संचालन कुलसचिव प्रो. आरसी मिश्रा ने किया। उन्होंने बताया कि राज्यपाल के निर्देश पर मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए सात गांवों में दूरस्थ शिक्षा उपलब्ध कराने की स्थिति की समीक्षा भी की गई। बैठक में इग्नू के केंद्रीय रीजनल डायरेक्टर प्रो. वेणु गोपाल रेड्डी, इलाहाबाद के प्रो. ओम जी गुप्ता, प्रो. एमएन सिंह, सीए गौतम कथूरिया आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें