भीमताल(नैनीताल)। माइंड पावर यूनिवर्सिटी में रविवार को वन अर्थ वन फ्यूचर विषय पर एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया। तस्मानिया यूनिवर्सिटी ऑस्ट्रेलिया के प्रो. डॉ राकेश पांडे और कुमाऊं विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. मंगल सिंह मांद्रवाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि वैश्विक समस्याओं के समाधान के लिए बहु-विषयक दृष्टिकोण आवश्यक है। शिक्षा, शोध और नवाचार के समन्वय से ही विकास संभव है। दोनों ने हमारी पृथ्वी एक है और हमारा भविष्य भी एक ही है का संदेश दिया और इसके संरक्षण के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। यूनिवर्सिटी के चांसलर प्रो. डॉ. ब्रजेश कुमार ने पर्यावरण बचाने के लिए सभी से मिलकर काम करने की बात कही। चांसलर डॉ. योगेश कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। यहां डॉ. हृदेश, डॉ. पवन कुमार, डॉ. श्वेता भोसले, देवेंद्र सिंह बोहरा, डॉ. सुरेश, डॉ. विकाश, डॉ. रमन, केडी सिंह आदि मौजूद थे।