कुमाऊं विश्वविद्यालय ने पीएचडी प्रवेश परीक्षा-2025 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण फिर से शुरू कर दिया है। अभ्यर्थी चार मई तक समर्थ पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
यह परीक्षा विश्वविद्यालय परिसरों और संबद्ध राजकीय कॉलेजों की रिक्त सीटों के लिए होगी। यूजीसी-नेट और सीएसआईआर-नेट उत्तीर्ण अभ्यर्थी सीधे साक्षात्कार से प्रवेश पा सकेंगे। जिन अभ्यर्थियों ने 27 से 30 मार्च के बीच पंजीकरण कराया था, उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।