फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरजेंसी मेडिकल आफीसर के दोनों पद रिक्त

Fri, 30 Jan 2015 07:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडल मुख्यालय का बीडी पांडे जिला महिला चिकित्सालय लंबे समय से बिना इमरजेंसी मेडिकल आफीसर के चल रहा है। दो बाल रोग विशेषज्ञों में से एक ही डाक्टर तैनात है। ऐसे में यहां के लोगों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं का अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन


बीडी पांडे पुरुष और महिला अस्पताल रेफर सेंटर बनकर ही रह गए थे। बीते दिनों पुरुष अस्पताल में पांच डाक्टरों के ज्वाइन करने और दो अन्य के स्थानांतरण आदेश के बाद पुरुष अस्पताल की स्थिति तो सुधर गई है। लेकिन महिला अस्पताल अब भी ‘बीमार’ है। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक अस्पताल में ईएमओ के दो, बाल रोग विशेषज्ञ, चिकित्सा अधीक्षक, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक का एक-एक पद रिक्त है।

इसके अलावा उपचारिका का एक और वार्ड आया के सात पद रिक्त चल रहे हैं। फिलहाल ईएमओ की व्यवस्था संविदा जबकि वार्ड आया की आउटसोर्सिंग से कर जैसे तैसे काम चलाया जा रहा है। अव्यवस्था के चलते अक्सर मरीज और तीमारदार स्वास्थ्य सेवाओं पर सवालिया निशान लगाते हैं, जिससे कई बार स्थिति विकट बन जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- संबंधित रिक्तियों पर नियुक्ति के लिए शासन से लगातार पत्राचार किया जा रहा है, उम्मीद है जल्द ही व्यवस्था में सुधार आ जाएगा।
- डा. विनीता साह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें