फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि स्तरीय हिंदी मौलिक कहानी लेखन में अनिल प्रथम

Fri, 30 Jan 2015 07:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,भीमताल
विज्ञापन
विज्ञापन
कुमाऊं विश्वविद्यालय के रामगढ़ स्थित महादेवी वर्मा सृजनपीठ की ओर से कथाकार इलाचंद के 112वें जन्म दिवस के मौके पर आयोजित विवि स्तरीय मौलिक हिंदी कहानी लेखन प्रतियोगिता में डीएसबी परिसर के शोधार्थी अनिल कार्की ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन


सृजनपीठ के शोध अधिकारी मोहन सिंह रावत ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में एसएसजे परिसर अल्मोड़ा के छात्र रघुवीर सिंह ने द्वितीय, डीएसबी के तरुण पाठक ने तृतीय स्थान पाया। योगेश चंद्र तिवारी, ललित जोशी, पवनेश ठकुराठी, वंदना चंद और गीतम भट्ट को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

उन्होंने बताया कि एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में केंद्रीय हिंदी संस्थान आगरा और महादेवी वर्मा सृजन पीठ की ओर से आयोजित ‘इलाचंद जोशी स्मृतियां एवं प्रासंगिकता’ विषयक दो दिनी राष्ट्रीय संगोष्ठी में इलाहाबाद विवि की पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो.यासमीन सुल्तान नकवी, चौधरी चरण सिंह विवि मेरठ के हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो.नवीन चंद्र लोहनी, सृजन पीठ के निदेशक प्रो.देव सिंह पोखरिया, कुविवि के हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो.शेर सिंह बिष्ट और कवि सिद्धेश्वर सिंह को भी पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें