फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्बेट में दो दिन पहले ऑनलाइन बुकिंग हुई 

Fri, 02 Jun 2017 02:03 AM IST
रामनगर,अमर उजाला ब्यूरो 
विज्ञापन
कॉर्बेट नेशनल पार्क बारिश के दिनों में बंद कर दिया जाता है। - फोटो : अमरउजाला
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। मानसून के चलते 15 जून से कार्बेट नेशनल पार्क का सर्वाधिक लोकप्रिय जोन ढिकाला पर्यटकों के लिए बंद हो जाता है, लेकिन एक जून से 15 जून तक बारिश होने पर कभी भी पार्क में आवाजाही रोकी जा रही है।
विज्ञापन


इस कारण कार्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) में पर्यटकों के लिए 12 जून तक दो दिन पहले ऑनलाइन बुकिंग की जा रही है जबकि मई तक पर्यटक पार्क में आने से एक माह पहले तक ऑनलाइन बुकिंग करा सकते थे।

सीटीआर के निदेशक सुरेंद्र मेहरा ने बताया कि 15 जून के बाद सीटीआर के वन विश्राम भवनों (एफआरएच) में रात्रि विश्राम की सुविधा नहीं मिलेगी जबकि एक जून से 15 जून के बीच बारिश आने पर पर्यटकों की सुरक्षा के लिए कभी भी आवाजाही रोकी जा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें