फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालत में फतेहपुर रेंज में हाथी की मौत

Thu, 14 Jan 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कालाढूंगी (नैनीताल)।
विज्ञापन
विज्ञापन
 रामनगर वन प्रभाग की फतेहपुर रेंज में संदिग्ध परिस्थितियों में एक वयस्क नर हाथी की मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार हाथी की मौत करंट लगने से हुई। वन प्रभाग के आला अधिकारी मौत के कारणों की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन


 डीएफओ कहकशां नसीम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। रेंज के वन दरोगा मुरलीधर जोशी, वन रक्षक हेम चंद्र बिष्ट को गश्त के दौरान रेंज के चौसला डी क्लास के जंगल में एक नर हाथी का शव पड़ा मिला।

 जिसकी सूचना उनके द्वारा उच्चाधिकारियों को दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंची डीएफओ कहकशां नसीम ने बताया कि नर हाथी की उम्र करीब 20 वर्ष है।

जिसके सभी अंग सुरक्षित हैं। शव का पोस्टमार्टम पशु चिकित्सक डॉ. लिलेंद्र जोशी, विनय चंद्र जोशी ने किया। इस दौरान एसडीओ जीएस कार्की, रेंजर आरसी जोशी, डब्लूडब्लूएफ के मिराज अनवर, वन कर्मी विनोद जोशी, नवीन जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें