उत्तरायणी मेले में बृहस्पतिवार को प्रस्तावित शोभायात्रा के लिए पुुलिस ने सुरक्षा की तैयारी पूरी कर ली है। इस मामले में एसपी सिटी के निर्देश पर जारी यातायात प्रतिबंध लागू किया जाएगा, ताकि यातायात व्यवस्था में किसी को व्यवधान पैदा न हो।
पुलिस का मानना है कि शोभायात्रा हीरानगर स्थित उत्थान मंच से शुरू होने के बाद जेल रोड तिराहा से होते हुए कालू साईं मंदिर, ओके होटल, तिकोनिया से वर्कशॉप लाइन होते हुए प्रेम टॉकीज जाएगी।
इसके बाद केमू स्टेशन, रेलवे बाजार, ताज चौराहा, जामा मस्जिद, हीरा मार्ग, सिंधी चौराहा, कालाढूंगी रोड चौराहा होते हुए शोभायात्रा में शामिल लोग फिर हीरानगर चले जाएंगे।
इस मामले में कोतवाल ने कालाढूंगी मार्ग से आने वाले सभी वाहनों को रैली के पूर्व लालडांट, मुखानी, नवाबी रोड से डिग्री कॉलेज कॉलटैक्स होते हुए पर्वतीय मार्गों को जाएगी। बरेली और रामपुर रोड से आने वाले सभी वाहन तीनपानी बाईपास होते हुए काठगोदाम जाएंगे।
बाकी वाहनों को गांधीनगर इंटर कॉलेज होते हुए एफटीआई या मुखानी नहर कवरिंग रोड होते हुए काठगोदाम की तरफ भेजे जाएंगे। पर्वतीय मार्गों से आने वाले वाहन नारीमन गौलापार बाईपास से निकाले जाएंगे। कालाढूंगी की तरफ जाने वाले वाहनों को कॉलटैक्स तिराहा, हाइडिल गेट और डिग्री कॉलेज तिराहा से कालाढूंगी की तरफ जाएंगे।