फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्दूचौड़ में हाथी ने ग्रामीणों को दौड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दूचौड़ (नैनीताल)। हल्दूचौड़ की ग्राम सभा गंगापुर कबड़वाल के पूर्व प्रधान उमेश कबड़वाल के घर के आंगन में शुक्रवार सुबह हाथी (टस्कर) ने उत्पात मचाया और ग्रामीणों के पीछे दौड़ पड़ा। डरे सहमे ग्रामीणों ने किसी तरह खुद को बचाते हुए हाथी को जंगल में खदेड़ा।
विज्ञापन

इसके अलावा टांडा जंगल से सटे हल्द्वानी रेंज के गांव हरिपुर बच्ची, भानदेव नवाड़ में प्रमोद कबड़वाल के घर के आंगन में शुक्रवार सुबह करीब 9:15 बजे हाथी पहुंच गया। टस्कर ने तार में सूख रहे कपड़ों को जमीन में पटका और आंगन में कई चक्कर लगाए, जिससे परिवार के सदस्यों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने एकत्रित होकर शोर मचाकर बमुश्किल हाथी को भगाया। इधर, ग्रामीणों ने तराई केंद्रीय वन विभाग के अधिकारियों से हाथियों सेे जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। ग्रामीणों ने टांडा जंगल से सटे ग्रामीण क्षेत्र में हूटर वाली गाड़ी के अलावा क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें