फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथी ने बोलेरो क्षतिग्रस्त की

विज्ञापन
रामनगर हाथी के हमले में क्षतिग्रस्त बोलेरो। अमर उजाला - फोटो : RAMNAGAR
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। पनोद नाले के पास मंगलवार तड़के साढ़े चार बजे हाथी ने बोलेरो कार (यूके-01टीए-6337) पर हमला कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। हमले में बोलेरो सवार बाल-बाल बच गए। वन कर्मियों ने फायरिंग करते हुए हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा। बाद में बोलेरो सवार गंतव्य को चले गए।
विज्ञापन

दिल्ली से विनायक अल्मोड़ा जा रही बोलेरो कार मंगलवार तड़के जैसे ही पनोद नाले के पास पहुंची। हाथी ने कार पर हमला कर दिया। इस पर बोलेरो सवार तीन महिलाएं, तीन पुरुष और दो बच्चों में चीख पुकार मच गई। उन्होंने किसी तरह कार से उतरकर अपनी जान बचाई।
सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने फायरिंग करते हुए हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा। इसके बाद चालक मोहन सिंह पुत्र गंगा सिंह बोलेरो कार को ले गया। कोसी रेंज के कार्यालय प्रभारी वीरेंद्र पांडेय ने बताया कि हाथी ने बोलेरो पर हमला किया था। फिलहाल हमले में सभी यात्री सुरक्षित हैं और गंतव्य को चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें