राइंका भुजान में चल रही ब्लाक स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता।
- फोटो : BHIMTAL
गरमपानी (नैनीताल)। भुजान इंटर कॉलेज में एक दिनी ब्लॉक स्तरीय अंडर-19 कबड्डी प्रतियोगिता हुई, इसका शुभारंभ जैना इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कुलवंत सिंह बल ने किया। कबड्डी प्रतियोगिता के बालक वर्ग में चार टीमों और बालिका वर्ग में तीन टीमों ने प्रतिभाग किया। बालिका वर्ग में राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज रानीखेत की टीम विजेता, इंटर कॉलेज भुजान की टीम उपविजेता रही। बालक वर्ग में राइंका भुजान की टीम विजेता और राइंका नौगांव की टीम उपविजेता रही।
इससे पहले ताड़ीखेत ब्लॉक के क्रीड़ा समन्वयक डॉ.शिवराज सिंह बिष्ट ने विभिन्न स्कूल से आए प्रतिभागियों को खेल के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। भुजान के प्रधानाचार्य पंकज कुमार साह, कुलवंत सिंह बल और डॉ.शिवराज सिंह बिष्ट ने प्रतिभागियों का परिचय प्राप्त किया।
भुजान के प्रधानाचार्य पंकज कुमार साह ने मुख्य अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंट किए। संचालन एचबी शाकिया और पीसी जोशी ने किया। इस दौरान शिवदत्त पांडे, गीता शर्मा, शकील सिद्दीकी, पूजा रौतेला, रमेश चंद्र पांडे, कुंवर पपनै आदि थे।