फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: काॅर्बेट पार्क में मार्च के अंत में होगी हाथियों की गणना

Mon, 17 Mar 2025 01:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क बाघों के साथ ही अन्य वन्यजीवों के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। काॅर्बेट टाईगर रिजर्व में हाथियों के कई कॉरिडोर होने से यहां काफी संख्या में हाथी हैं। इस बार कॉर्बेट पार्क प्रशासन हाथियों की गणना मार्च के अंतिम सप्ताह में शुरू करेगा।
विज्ञापन

काॅर्बेट के वार्डन अमित ग्वासीकोटी ने बताया कि वर्ष 2015 की गणना में 850 और वर्ष 2020 की गणना में 1226 हाथियों की मौजूदगी दर्ज की गई थी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष सीटीआर की 62 बीटों में पांच-पांच वनकर्मियों की टीम नर हाथी, मादा हाथी और उनके बच्चों की गणना करेगी। उन्होंने बताया कि गणना का कार्य तीन दिन तक किया जाएगा। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके बाद जल्द ही हाथियों की संख्या जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें