फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani News: बनभूलपुरा गफूर बस्ती में 25 घरों में बिजली चोरी पकड़ी, बिना मीटर के बिजली का उपयोग पाया गया

Tue, 24 Jun 2025 10:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

विद्युत विजिलेंस व ऊर्जा निगम की टीम ने बनभूलपुरा क्षेत्र के गफूर बस्ती क्षेत्र में 25 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी की तहरीर बनभूलपुरा थाना पुलिस को सौंपी है।
विज्ञापन
बिजली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विद्युत विजिलेंस व ऊर्जा निगम की टीम ने बनभूलपुरा क्षेत्र के गफूर बस्ती क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई लोग चोरी की बिजली से घरों को रोशन करते पकड़े गए। टीम ने 25 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी की तहरीर बनभूलपुरा थाना पुलिस को सौंपी है।

विज्ञापन


यूपीसीएल के एसडीओ मनीष जोशी व विजिलेंस के एसडीओ अमित आर्या के नेतृत्व में सोमवार को टीम ने गफूर व ढोलक बस्ती में अभियान चलाया। इस दौरान अधिकतर घरों में बिना मीटर के बिजली का उपयोग पाया गया। कुछ लोगों ने सीधे बिजली के पोल से कनेक्शन जोड़ रखे थे। एसडीओ जोशी ने बताया कि बिजली चोरी में महिलाओं के नाम भी शामिल हैं। टीम ने बिजली केबल आदि उपकरण कब्जे में ले लिए। अभियान में यूपीसीएल के जेई मो.शाकिब आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें