फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था सुधरेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की समस्याओं से जूझ रहे लोगों को जल्द राहत मिलेगी। ऊर्जा निगम ने लो वोल्टेज, टेड़े पोल और क्षतिग्रस्त लाइनों को दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने लो वोल्टेज, टेड़े पोल और बार-बार बिजली बाधित होने की शिकायत की थी। उनके अनुसार, कई हिस्सों में बिजली के पोल टेढ़े और सड़ चुके थे जबकि लाइनें झुकी हुई थीं। लो वोल्टेज के कारण घरेलू उपकरण ठीक से काम नहीं कर पा रहे थे और हल्की हवा में भी बिजली कट जाती थी। ऊर्जा निगम अब क्षतिग्रस्त लाइनों की मरम्मत और जर्जर और झुके हुए पोलों को बदलने का कार्य कर रहा है। अधिशासी अभियंता एसके सहगल ने बताया कि झूल रही लाइनों को भी ठीक किया जा रहा है ताकि बिजली आपूर्ति सुरक्षित रहे। उन्होंने यह भी कहा कि लो वोल्टेज की समस्या दूर करने के लिए तकनीकी स्तर पर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। निगम का लक्ष्य है कि बरसात से पहले क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त कर दी जाए
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें