फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली का मीटर होगा स्मार्ट, खपत पर एप से रख सकेंगे नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। ऊर्जा निगम उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाने की तैयारी कर रहा है। इस स्मार्ट मीटर के माध्यम से उपभोक्ता के बिजली की खपत पर रियल टाइम नजर रखी जा सकेगी। शुरूआत में हल्द्वानी और नैनीताल में करीब डेढ़ लाख स्मार्ट मीटर लगाने की योजना है। उपभोक्ता एप के माध्यम से अपनी बिजली की खपत पर भी नजर रख सकेंगे। योजना के लिए प्रस्ताव भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

वर्तमान में ऊर्जा निगम आम उपभोक्ताओं को दो तरह के मीटर उपलब्ध कराता है। सामान्य मीटर में हर महीने बिजली की खपत का ब्योरा दर्ज होता है और उसके आधार पर बिल जमा करना होता है। इसके साथ ही ऊर्जा निगम उपभोक्ताओं को प्रीपेड मीटर का भी विकल्प देता है। इसमें उपभोक्ता को अपनी खपत के अनुसार पहले ही अनुमान लगाकर बिजली का बिल जमा करना होता है। अब ऊर्जा निगम स्मार्ट मीटर लगाने की योजना बना रहा है। यह मीटर अपने नाम की तरह ही स्मार्ट और कई खूबियों से युक्त होगा।
---
हल्द्वानी और नैनीताल में लगेंगे स्मार्ट मीटर
हल्द्वानी। ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता तरुण कुमार बताते हैं कि स्मार्ट मीटर को हल्द्वानी नगर और ग्रामीण डिविजन के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र और नैनीताल शहर में लगाने की योजना है। इसके लिए करीब डेढ़ लाख उपभोक्ताओं को चिह्नित किया गया है। वर्तमान में नैनीताल जिले में पौने तीन लाख बिजली के उपभोक्ता हैं।
विज्ञापन

---
क्या लाभ होगा
हल्द्वानी। स्मार्ट मीटर के माध्यम से ऊर्जा निगम के अधिकारी उपभोक्ता की बिजली की खपत, किस समय उपभोक्ता ज्यादा या कम बिजली की खपत करता है उसकी जानकारी कार्यालय में बैठे-बैठे ही पता कर सकेंगे। बिजली की खपत का रियल टाइम डाटा भी निगम के पास उपलब्ध होगा। यही नहीं अगर उपभोक्ता बिजली का बिल नहीं जमा कर रहा है, तो कार्यालय से ही उपभोक्ता के बिजली के कनेक्शन को काटा भी जा सकेगा। उपभोक्ताओं को सही समय और सही बिल मिल सकेगा। मीटर रीडर के देर से आने की शिकायत आदि रहती है, वह भी दूर हो सकेगी।
---
रिवेम्ड स्कीम में लगेंगे स्मार्ट मीटर
हल्द्वानी। अधीक्षण अभियंता तरुण कुमार कहते हैं कि यह स्मार्ट मीटर केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय की रिवेम्ड योजना के तहत लगाने की तैयारी है। इसका प्रस्ताव जा चुका है। प्रस्ताव पर हरी झंडी मिलने के बाद योजना पर कार्य शुरू होगा। ईई (नगर) डीएस बिष्ट कहते हैं कि यह स्मार्ट मीटर एप से भी जुड़ा रहेगा। उपभोक्ता भी ऐप के माध्यम से अपनी बिजली की खपत आदि की डिटेल देख सकेंगे। उपभोक्ताओं के पास यह प्रीपेड और पोस्टपेड स्मार्ट मीटर लेने का विकल्प होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें