हल्द्वानी। कोरोना काल में ऊर्जा निगम की बिजली बिल की वसूली की गति धीमी पड़ गई है। ग्रामीण क्षेत्र में हजारों उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन पर बिजली बिल की लंबी देनदारी है।
विज्ञापन
उत्तराखंड पावर कारपोरेशन हल्द्वानी ग्रामीण क्षेत्र के 48364 उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन्हें बिजली बिल देना है। इस बिल की कुल राशि 51,36,41,846 रुपये है। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र में सबसे बड़ा बिल सिंचाई विभाग पर लंबित है। यह रकम 1860155 रुपये है। इसके अलावा जल संस्थान और सरकारी अस्पताल पर भी पर कई बकाया है।
यह जानकारी आरटीआई कार्यकर्ता हेमंत गौनिया को आरटीआई के जवाब में मिली है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र के ईई डीडी पांगती ने बताया कि बकाया बिलों को जल्द दिखवाया जाएगा।