बिजली, पानी और जेनरेटर के नाम पर अभिभावकों की जेब पर डाका डाला जा रहा है। निर्मला कान्वेंट में प्रति बच्चे से 250 रुपए प्रतिमाह वसूले जा रहे हैं। खास बात यह है कि स्कूल में दो माह का अवकाश होने के बावजूद बिजली, पानी और जेनरेटर का शुल्क लिया जाता है।
निर्मला कान्वेंट में 35 सौ छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। बिजली, पानी और जेनरेटर के नाम पर लिए जा रहे 250 रुपए के हिसाब से प्रतिमाह 8 लाख 75 हजार रुपए लिए जा रहे हैं। प्रति वर्ष की राशि एक करोड़ पांच लाख रुपए बैठती है। बिजली विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार निर्मला का प्रतिमाह बिजली का बिल 16 हजार 520 रुपए आता है। बिजली का बिल अगर 20 हजार रुपए प्रतिमाह भी मान लिया जाए तो प्रतिवर्ष का 2 दो लाख 40 हजार रुपए आता है, जबकि स्कूल में पानी के दो कनेक्शन हैं और प्रतिमाह 39,00 रुपए का बिल आता है, प्रतिवर्ष 46 हजार 8 सौ रुपए देने पड़ते हैं।
दोनों को जोड़कर 2 लाख 86 हजार 8 सौ रुपए प्रतिवर्ष देने पड़ते हैं, जबकि बच्चों से प्रतिवर्ष एक करोड़ पांच लाख रुपए वसूले जा रहे हैं। बिजली कटौती के दौरान जेनरेटर में पड़ने वाले डीजल का खर्च भी प्रतिवर्ष के हिसाब से दो लाख रुपए जोड़ लिया जाए तो कुल खर्च 4 लाख 86 हजार 8 सौ रुपए होता है। शेष बचा एक करोड़ रुपए आखिर किस मद में खर्च हो रहा है।
==============
मद फीस छात्रों की संख्या राशि (योग प्रतिमाह) कुल योग (प्रतिवर्ष)
लाइब्रेरी 90 3500 3 लाख 15 हजार 37 लाख 80 हजार
साइंस 125 3500 4 लाख 37 हजार 5 सौ रुपए 52 लाख 50 हजार
नोट = यह शुल्क बच्चों से प्रतिमाह लिया जाता है।
मद फीस छात्रों की संख्या कुल योग (प्रतिवर्ष)
लाइब्रेरी मेंटीनेंस 155 3500 5 लाख 42 हजार 5 सौ रुपए
टीचर वेलफेयर फंड 155 3500 5 लाख 42 हजार 5 सौ रुपए
नोट = यह शुल्क वर्ष में एक बार लिया जाता है।
मेंटीनेंस और रिपयेरिंग के नाम पर इतनी रकम!
निर्मला कान्वेंट में चल रही लूटमार में प्रशासन मूक दर्शक बना है। मेंटीनेंस और रिपयेरिंग के नाम पर प्रति बच्चे से 835 रुपए वर्ष में एक बार लिए जाते हैं। 35 सौ बच्चों से वर्ष में 29 लाख 22 हजार 500 रुपए वसूले जा रहे हैं। अन्य स्कूलों का बिजली, पानी और जेनरेटर का शुल्क कम है और निर्मला का सबसे अधिक, बावजूद इसके प्रशासन कार्रवाई करने और अभिभावकों को राहत दिलाने से क्यों कतरा रहा है।
स्कूल छात्र संख्या बिजली, पानी मद में प्रतिमाह राशि प्रतिमाह बिजली का बिल
सेंट थेरेसा 3600 70 15 हजार 780 रुपए
ओरम 400 300 (प्रति वर्ष) 30 हजार 220 रुपए
बीयरशिबा 2400 50 11 हजार 251 रुपए
इंस्प्रेशन 1200 50 5 हजार 199 रुपए
निर्मला कान्वेंट 3500 250 16 हजार 520 रुपए
पैसा कैसे बढ़ा पता नहीं
बिजली, पानी और जेनरेटर का पैसा इतना कैसे बढ़ गया पता ही नहीं। यह पैसा लाइट मेंटीनेंस के काम में भी खर्च होता है।
-सिस्टर जोएसी, प्रधानाचार्य, निर्मला कान्वेंट स्कूल