फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालकुआ में मकान की छत पर गिरा बिजली का पोल

विज्ञापन
लालकुआं में एक मकान की छत पर गिरा बिजली का पोल। - फोटो : LALKUAN
विज्ञापन
लालकुआं (नैनीताल)। ऊर्जा निगम के जर्जर पोल दुर्घटनाओं का सबब बनते जा रहे हैं। रविवार को नगर के हाथीखाना क्षेत्र में एक बिजली का जर्जर पोल गिर कर ग्रामीण की छत पर अटक गया। गनीमत रही कि कोई कोई पोल की चपेट में नहीं आया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन

रविवार को हाथीखाना रेलवे कॉलोनी मार्ग पर एक विद्युत पोल ग्रामीण नवाब खान की छत पर गिरकर अटक गया। घटना के समय सभी लोग घर के भीतर थे। विद्युत पोल में नंगे तारों के बजाय केबल लगी हुई थी। इस कारण करंट नहीं फैला और बड़ी घटना होने से टल गई। पोल गिरने से हाथीखाना समेत तमाम क्षेत्रों की बिजली गुल हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि नगर व आसपास के क्षेत्रों में कई स्थानों पर विद्युत पोल जर्जर हो चुके हैं। इनके गिरने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता मनोज पांडे का कहना है कि पोल को बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बताया कि अन्य जर्जर पोलों को भी जल्द बदला जाएगा।
बिजली पोल शिफ्ट करने में आ रही दिक्कत
लालकुआं। जर्जर विद्युत पोलों को बदलने में ऊर्जा निगम को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दो दिन पूर्व ऊर्जा निगम के कर्मचारी वार्ड नंबर में एक विद्युत पोल को बदलने के लिए पहुंचे। इस दौरान ग्रामीण विरोध करने लगा कि विद्युत पोल उसके घर के आगे न लगाया जाए। इस पर ऊर्जा निगम के कर्मचारी वापस आ गए। मामले में ऊर्जा निगम के एसडीओ मनोज पांडे का कहना है कि नया विद्युत पोल किसी न किसी व्यक्ति के घर के आगे आएगा ही। विद्युत पोलों को बदलने के लिए पुलिस और प्रशासन का सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें