फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल पर्यटक स्थलों से गुलजार

विज्ञापन
नैनीताल में रविवार को मालरोड में चहल कदमी करते सैलानी - फोटो : NAINITAL
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल में रविवार सुबह से शाम तक पर्यटकों का तांता लगा रहा। वीकेंड के चलते नगर के दर्शनीय स्थल पर्यटकों से गुलजार रहे। स्नो व्यू, बारापत्थर और खुर्पाताल में पर्यटकों ने प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया।
विज्ञापन

नैनी झील में रविवार सुबह से ही पर्यटक नौकायन करते नजर आए। पर्यटकों की आमद बढ़ने से नाव चालक, फड़ कारोबारियों के चेहरे भी खिले रहे। पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने से नगर के पार्किंग स्थल भी पैक रहे। वाहनों का दबाव बढ़ने से सड़कों पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। पुलिस को यातायात व्यवस्था बनाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं, चिड़ियाघर में 1317, वाटरफॉल में 889 और हिमालयन बॉटनिकल गार्डन में 171 पर्यटक भ्रमण के लिए पहुंचे। 1100 पर्यटकों ने केव गार्डन में प्राकृतिक गुफाओं के दीदार किए। बारापत्थर में पर्यटकों ने घुड़सवारी का आनंद भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें