फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग दुकानदार और युवक को डंडों से पीटा

विज्ञापन
मल्ला गोरखपुर क्षेत्र में नशेड़ियों द्वारा जनरल स्टोर में उत्पात मचाए जाने के दौरान किए गए हमले ? - फोटो : HALDWANI
विज्ञापन
हल्द्वानी। गोरखपुर आनंद बाग नहर कवरिंग रोड में शुक्रवार की शाम चार युवकों ने एक युवक को जमकर पीटा, जब युवक ने खुद को बचाने के लिए एक दुकान में शरण ली तो चारों आरोपियों ने युवक के साथ दुकानदार को भी पीट दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शाम को 7:50 बजे 60 वर्षीय दिनेश शर्मा अपनी दुकान में बैठे थे। उनकी परचून की दुकान है जहां रोजमर्रा का सामान मिलता है। अचानक सामने से एक युवक भागता हुआ आया और मदद लगा कि अंकल मुझे बचा लो नहीं तो यह लोग मुझे मार देंगे और दुकान में घुस गया। इससे पहले वह कुछ समझ पाते पीछे से चार युवक दुकान में घुसे और उस लड़के को हॉकी और डंडों से बुरी तरह पीटने लगे। साथ ही उन्होंने दिनेश शर्मा के सिर पर भी हमला कर दुकान का सामान फेंककर भाग गए। जो लड़का पीट रहा था वह भी मौका देखकर निकल गया। घटना के एक घंटे बाद पुलिस पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। (संवाद)
स्मैक का गढ़ बन गया है मल्ला गोरखपुर
हल्द्वानी। स्थानीय पार्षद रवि जोशी ने कहा कि मल्ला गोरखपुर में स्मैक की बिक्री खुलेआम होती है। यहां स्मैक बेचने को लेकर दो गुटों में लड़ाई झगड़ा होने की जानकारी मिलती है। बताया कि यह लड़ाई झगड़े यहां अब रोजाना की वारदात हो गई है जबकि इसी वार्ड में कोतवाली भी आती है। इसके बावजूद पुलिस यहां पर स्मैक का कारोबार रोकने में असफल साबित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें