फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान की आड़ में कर रहा था रसोई गैस की कालाबाजारी

विज्ञापन
कमलुआगाँजा रोड पर अवैध गैस की रिफलिंग करने का आरोपी - फोटो : HALDWANI
विज्ञापन
हल्द्वानी। पुलिस ने अभियान चलाकर रसोई गैस की कालाबाजारी करने वालों का भंडाफोड़ कर सिलिंडर की रिफलिंग करने और उनका भंडारण करने वाले को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पूर्ति निरीक्षक की टीम भी अभियान में शामिल थी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार कमलुवागांजा रोड पर बोरा मैकेनिक की दुकान पर गैस रिफिलिंग की सूचना मिली थी। इस पर शुक्रवार को पुलिस ने पूर्ति निरीक्षक रवि सनवाल के साथ दुकान पर छापा मारा। दुकान की आड़ में अवैध रूप से रसोई गैस की रिफिलिंग का काम चल रहा था। पुलिस को सामने देख आरोपी हक्का बक्का रह गया। मौके से खुशाल सिंह निवासी स्टील फैक्टरी थाना मुखानी को पुलिस ने गैस की कालाबाजारी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पूर्ति निरीक्षक रवि सनवाल ने कहा कि आरोपी एक पाइप दुकान के अंदर से निकाल कर टेंपो में जोड़ कर रिफिलिंग कर रहा था। उसके कब्जे से 5090 रुपये, चार सिलिंडर, एक इलेक्ट्रानिक तराजू, एक फूट पंप, एक रेगुलेटर आदि उपकरण बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें