फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: आठ दावेदारों को मिला कांग्रेस का साथ

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। कांग्रेस ने जिला पंचायत सदस्य पद के लिए पार्टी समर्थित प्रत्याशियों के नाम फाइनल करने शुरू कर दिया है। पहले चरण में आठ सीटों पर नाम फाइनल हो गए। अब बची 19 सीटों पर जल्द ही नाम फाइनल होने हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य पद के लिए महिला आरक्षित रामड़ी आन सिंह सीट से विमला तड़ागी, महिला सीट देवलचौड़ बंदोबस्ती से किरन नेगी, अनारक्षित ढोली गांव से मदन बोरा और अनारक्षित तलिया सीट से हेम नैनवाल को पार्टी का टिकट दिया गया है।
अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित सांवलदे सीट से आशा आर्या, ओबीसी महिला आरक्षण वाली चिलकिया सीट से योगिता गोस्वामी, अनुसूचित जाति महिला सीट मालधन से कुमारी मीरा और अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित मेहरागांव से जीशांत कुमार शिंकू को कांग्रेस ने जिला पंचायत सदस्य पद के लिए उम्मीदवार घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें