रामनगर। बीते दिन रामनगर में हुए एक युवक के अपहरण मामले में पुलिस ने आठ लोगों को एक कार के साथ हिरासत में लिया है। युवक को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
शुक्रवार को एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि बृहस्पतिवार को 112 में सूचना मिली। सूचनाकर्ता दादरी हरियाणा निवासी हाल निवासी रामनगर दीपक पुत्र महावीर सिंह ने बताया कि कुछ लोग तेलीपुरा रोड स्थित देवी दयाल बिल्डिंग से उनके भाई राधा मोहन को जबरन कार में डालकर ले जा रहे हैं।
पुलिस टीम को कार की लोकेशन हल्दुआ बेरियर के पास मिली तो नाकाबंदी कर कार को रोक लिया। इस दौरान कार से युवक को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। कार में हरियाणा निवासी मोहित, प्रियांशु, निखिल, साहिल, अनिल कुमार, सोमवीर, रोबिन, व गौरव को हिरासत में ले लिया है। उन्होंने बताया कि कार को सीज कर दिया गया है। आरोपियों के खिलाफ अपहरण के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। संवाद