फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: हाईकोर्ट के आदेश पर डीएसए मैदान में अदा की गई बकरीद की नमाज

Fri, 29 May 2026 01:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। बकरीद के मौके पर बृहस्पतिवार को मल्लीताल स्थित डीएसए फ्लैट्स मैदान में मुस्लिम समुदाय ने सामूहिक रूप से ईद की नमाज अदा की। यह नमाज हाईकोर्ट के आदेश के बाद संपन्न हुई जिसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन


सुबह नौ बजे से 9:45 बजे तक नमाज चली। इस दौरान पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात रहा और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई। नमाज अदा करने वालों को डीएसए पार्किंग की ओर से एंट्री दी गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। बाद में स्लॉटर हाउस में कुर्बानी की प्रक्रिया शुरू हुई। मल्लीताल जामा मस्जिद के शहर इमाम मुफ्ती अजमल कासमी ने नमाज अदा कराई। तल्लीताल मस्जिद में मौलाना जुबैर ने सुबह 10 बजे नमाज अदा कराई।
यहां अंजुमन इस्लामिया कमेटी के सदर शोएब अहमद, महासचिव मोहम्मद राशिद, जमाल एहसान, सैयद समीर, अली नाजिम, कुरैशी मोहम्मद तय्यब, अफजल हुसैन, अजमल सिद्दीकी, मोहम्मद दानिश, फारूक सिद्दीकी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

भारी पुलिस बल रहा तैनात
मुख्यमंत्री धामी के सड़कों पर नमाज न होने के बयान के बाद डीएसए मैदान में नमाज को लेकर विवाद हुआ था। पहले डीएसए संस्था ने अनुमति दी, फिर कुछ ही घंटों में रद्द कर दी। डीएम ने भी आयोजन न होने की बात कही थी। इसके बाद अंजुमन इस्लामिया कमेटी ने हाईकोर्ट का रुख किया जिसने एक घंटे के लिए नमाज की अनुमति दी। डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात था। उन्होंने कहा कि नमाज शांतिपूर्ण रही।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें