फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बांग्लादेशी जिहादियों का पुतला फूंका

Mon, 12 Aug 2024 03:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर/लालकुआं। बांग्लादेश में हिंदू धर्म के लोगों की हो रही हत्या, दुष्कर्म की घटनाओं के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर बांग्लादेशी जिहादियों का पुतला फूंका। रामनगर में विहिप अध्यक्ष हृदयेश शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रानीखेत रोड पर पुतला फूंकने वालों में हरीश प्रकाश, फूलकुमार, अमन, विशाल, सुनील वर्मा, कुलदीप माहेश्वरी, अश्विनी, विशु, अर्जुन, सुमित आदि थे।
विज्ञापन

वहीं लालकुआं में मोटाहल्दू क्षेत्र के ग्रामीणों और व्यापारियों ने प्रदर्शन कर केंद्र सरकार से मामले का संज्ञान लेकर ठोस कदम उठाने की मांग की। वहां व्यापार मंडल अध्यक्ष संदीप पांडे, गगन जोशी, नवीन भट्ट, हरीश कांडपाल, राजेंद्र जोशी दयाल चौबे, हेम गोस्वामी आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें