फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने जीती ट्रॉफी

Sun, 20 Mar 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो/नैनीताल
विज्ञापन
ट्राफी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 कंबाइंड गैलेक्सी स्पोर्ट्स क्लब के सहयोग से खेली जा रही तृतीय कामर्शियल टोयोटा क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में शिक्षा विभाग ने एचआरडी यूनाइटेड को हराकर ट्राफी जीती।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि कामर्शियल टोयोटा के महाप्रबंधक समीर नंदवानी और विशिष्ट अतिथि कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष मारुति नंदन साह ने विजेता और उप विजेता टीमों को पुरस्कृत किया। शतकीय पारी खेलने के लिए मल्लीताल व्यापार मंडल के खिलाड़ी दीप कुंवर को सम्मानित किया गया। 

डीएसए मैदान में खेले गए फाइनल मैच में शिक्षा विभाग ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 171 रन बनाए। जवाब में एचआरडी यूनाइटेड की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 153 रन ही बना सकी। निर्णायक मो. अय्यूब, भाष्कर बिष्ट, स्कोरर मो.आमिर व उद्घोषक नवीन पांडे थे।
विज्ञापन


इस मौके पर आयोजित लक्की ड्रा में अल्फा स्पोर्ट्स के अविनाश कंबोज ने पहला, पुष्पा मेहरा ने दूसरा और राजेंद्र कनवाल ने तीसरा पुरस्कार जीता। इस मौके पर दीपक मटियाली, दीवान रौतेला, डीएसए के महासचिव अजय साह, संयुक्त सचिव धीरज बिष्ट, प्रहलाद सिंह रावत, पवन कुमार, ओमवीर, प्रवीण बिष्ट, अनिल गड़िया, दिनेश वर्मा, भुवन बिष्ट, मो.जावेद, राजेश बिनवाल, अर्जुन सिंह बिष्ट, नवीन पांडे आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें