फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बोर्ड परीक्षा की तैयारियों में जुटा शिक्षा बोर्ड

Sat, 15 Feb 2025 01:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। उत्तराखंड शिक्षा बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में अब केवल एक सप्ताह शेष है। परीक्षाओं को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए बोर्ड अधिकारियों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। विभाग ने 1245 परीक्षा केंद्रों में शिक्षकों की तैनाती, संकलन केंद्रों में सीसीटीवी कैमरा लगाने समेत अन्य तैयारियां पूरी कर ली है।
विज्ञापन

बोर्ड के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि 16 जनवरी से 15 फरवरी तक बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराई जा रही हैं। प्रयोगात्मक परीक्षा समाप्त होने के बाद लिखित परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि इस साल हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए 2,23,387 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया है।
इनमें से हाईस्कूल में 1,13,688 जबकि इंटरमीडिएट में 1,09,699 परीक्षार्थी शामिल हैं। हाईस्कूल में 1,11,420 संस्थागत, 2268 व्यक्तिगत परीक्षार्थी शामिल हैं। वहीं इंटरमीडिएट में 1,05,298 संस्थागत, 4401 व्यक्तिगत परीक्षार्थी शामिल हैं। 21 फरवरी से 11 मार्च तक लिखित परीक्षाएं संपन्न कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें