नैनीताल। नैनीताल में इन दिनों मौसम बदलने से तबीयत बिगड़ने के केस हो रहे हैं। ऐसे में डॉक्टर बाहर के और दूषित खाने से बचाव की सलाह दे रहे हैं ताकि फूड इंफेक्शन से बचा जा सके।
फरवरी की शुरुआत से नैनीताल के मौसम में बदलाव दिखने लगा है। कभी गर्मी तो कभी कोहरे के साथ ठंड परेशान कर रही है। इसका सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। इससे लोग बीमार होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। बीडी पांडे अस्पताल में तैनात वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एमएस दुग्ताल ने बताया कि इन दिनों मौसम बदल रहा है। इस दौरान खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। बाहरी और खुला दूषित खाना नहीं खाएं। बासी और दूषित खाने से फूड इंफेक्शन, उल्टी-दस्त और पेट दर्द हो सकता है। उन्हाेंने कहा कि मरीजों को घर का ताजा खाना खाने की सलाह दी जा रही है। संवाद