फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडी पांडे अस्पताल में भूकंपीय मॉक ड्रिल: वार्डों में फंसे मरीज, पुलिस-प्रशासन ने चलाया रेस्क्यू अभियान

Sat, 28 Nov 2026 12:25 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

बीडी पांडे जिला अस्पताल में भूकंप के झटकों से अफरा-तफरी मची। जनरल वार्ड और आईसीयू में मरीज फंसे, बिजली जाने से ऑक्सीजन सप्लाई और ऑपरेशन प्रभावित हुए। प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, दमकल और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने रेस्क्यू अभियान चलाया।
विज्ञापन
बीडी पांडे अस्पताल में भूकंपीय मॉक ड्रिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भूकंप के झटकों से बीडी पांडे जिला अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। जनरल वार्ड और आईसीयू में मरीज फंस गए, जबकि बिजली आपूर्ति बाधित होने से ऑक्सीजन सप्लाई और ऑपरेशन प्रभावित हो गए। सूचना पर प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, दमकल और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया। इस दौरान 10 लोगों को घायल दिखाया गया, जिन्हें उपचार के लिए रामजे अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन


शनिवार सुबह 10 बजे बीडी पांडे अस्पताल में भूकंप की स्थिति से निपटने के लिए मॉकड्रिल आयोजित की गई। भूकंप के झटके महसूस होते ही अस्पताल में आपात स्थिति उत्पन्न होने का परिदृश्य तैयार किया गया। इसके बाद जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, दमकल, स्वास्थ्य विभाग, खाद्य पूर्ति विभाग, नगर पालिका, वन विभाग और ऊर्जा निगम के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंचे।
रेस्क्यू टीमों ने अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। जनरल वार्ड और आईसीयू में फंसे मरीजों को बाहर निकालने के साथ घायलों को एंबुलेंस की मदद से रामजे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। अस्पताल में बिजली आपूर्ति बाधित होने, ऑक्सीजन सप्लाई प्रभावित होने और ऑपरेशन रुकने जैसी परिस्थितियों से निपटने का भी अभ्यास किया गया।
विज्ञापन


एसडीएम नवाजिश खलिक ने बताया कि मॉकड्रिल की सूचना मिलते ही फायर, राजस्व, पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर रवाना हुईं। टीमों ने पहुंचते ही बचाव अभियान शुरू कर दिया। सबसे पहले अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों को सुरक्षित क्षेत्र में पहुंचाया गया। मरीजों को सुरक्षित करने के साथ फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।

उन्होंने बताया कि शुरुआती सूचना के अनुसार तीन लोगों को सुरक्षित क्षेत्र में लाकर रेफर किया गया, जबकि दो लोगों को मामूली चोटें होने पर प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दी गई। रेस्क्यू अभियान जारी रखते हुए अस्पताल में मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का अभ्यास किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें