फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: महिला खिलाड़ियों के एक-एक दल को मिलेंगी महिला कांस्टेबल

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। 38वें राष्ट्रीय खेल आयोजन में भाग लेने वालीं महिला खिलाड़ियों के दल को होटल से स्टेडियम आने-जाने के लिए एक-एक महिला कांस्टेबल मिलेंगी। महिला खिलाड़ियों का ग्रुप यदि बाजार या कहीं जाएगा तो भी उनकी सुरक्षा महिला जवानों के जिम्मे होगी।
विज्ञापन

इस आयोजन में काफी संख्या में महिला खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगी। इन सभी महिला खिलाड़ियों को होटल में ठहराया जाएगा। शहर के 55 होटल खिलाड़ियों के लिए आरक्षित किए गए हैं। खेल के लिए इस बार एक हजार से ज्यादा जवानों की तैनाती है। इसमें ज्यादा संख्या में महिलासुरक्षा कर्मी हैं जो यह जिम्मेदारी निभाएंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें