नैनीताल। मालरोड पर पर्यटक ने अचानक कार का दरवाजा खोला तो पीछे से आ रहा ई-रिक्शा कार से भिड़ गया। हादसे में ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि उसमें सवार युवती चोटिल हो गई। विवाद होने के बाद मामला कोतवाली पहुंच गया।
सोमवार दोपहर ई-रिक्शा सवार लोग तल्लीताल की ओर जा रहे थे। माल रोड पर अचानक सड़क किनारे खड़ी कार में बैठे पर्यटक ने कार का दरवाजा खोल दिया। जिससे ई-रिक्शा कार के दरवाजे से टकरा गया। हादसे में ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त होने के साथ ही तल्लीताल निवासी यास्मीन चोटिल हो गई। दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करते हुए कोतवाली पहुंच गए। एसएसआई पीएस मेहरा ने बताया कि नुकसान की भरपाई करने की बात पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया। संवाद