फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: फंदे पर लटका मिला ई-कॉमर्स कंपनी का मैनेजर

Sat, 27 Sep 2025 09:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
कमल। 
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। नगर के भरतपुर क्षेत्र में ई-कॉमर्स कंपनी के मैनेजर का शव घर में संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरकर पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भिजवाया।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष संजीत कुमार राठौर ने बताया कि सूचना पर पुलिस जून स्टेट निवासी गणेश गुरुंग के घर पहुंची। वहां देखा कि गणेश का पुत्र कमल गुरुंग (22) का शव फंदे पर लटका है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। घटना के बाद फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। मृतक के छोटे भाई से पूछताछ में पता चला कि कमल ने कंपनी से पैसे उधार लिए थे। इस वजह से वह कुछ दिनों से परेशान था। शुक्रवार को उसके कंपनी के सीनियर अधिकारी मीटिंग के लिए भीमताल आने वाले थे। इससे पहले यह घटना हो गई। युवक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष राठौर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सभासद दीपक आर्या ने बताया कि कमल गुरुंग बेहद मिलनसार लड़का था। युवक की मौत से आसपास के लोगों में शोक है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें