फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK News: कुमाऊं-गढ़वाल के बीच आखिरी हवाई संपर्क भी टूटा, फ्लाई बिग की देहरादून-पंतनगर उड़ान बंद

Sat, 27 Sep 2025 05:28 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

शनिवार से फ्लाई बिग ने भी अपनी देहरादून-पंतनगर वाया पिथौरागढ़ हवाई सेवा बंद कर दी है। इससे कुमाऊं और गढ़वाल के बीच आखिरी हवाई संपर्क भी टूट गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्पाइस जेट और इंडिगो के बाद शनिवार से फ्लाई बिग ने भी अपनी देहरादून-पंतनगर वाया पिथौरागढ़ हवाई सेवा बंद कर दी है। इससे कुमाऊं और गढ़वाल के बीच आखिरी हवाई संपर्क भी टूट गया। कंपनी के इस निर्णय से जहां सीमांत के लोगों को राजधानी पहुंचने में 15-16 घंटे का समय लगेगा, वहीं उत्तराखंड में पर्यटन को भी तगड़ा झटका लगेगा।

हवाई सेवा प्रदाता कंपनी फ्लाई बिग ने क्षेत्रीय उड़ान योजना के तहत 26 फरवरी 2024 से सप्ताह में छह दिन (बृहस्पतिवार को छोड़कर) देहरादून-पंतनगर वाया पिथौरागढ़ व्यावसायिक हवाई सेवा शुरू की थी। फ्लाई बिग इस हवाई मार्ग पर 19 सीटर डीएचसी-6-400 ट्विन ऑटर एयरक्राफ्ट का संचालन कर रही थी। यह हवाई सेवा क्षेत्रीय उड़ान योजना के तहत थी। जिसमें टिकट का 60 प्रतिशत किराया यात्री, और 40 प्रतिशत प्रदेश सरकार वहन कर रही थी। इस हवाई सेवा से पिथौरागढ़ की दूरी मात्र 50 मिनट और देहरादून की दूरी सवा दो घंटे में तय हो रही थी। शुरू में तो सब ठीक-ठाक चला, फिर यह हवाई सेवा लड़खड़ाने लगी। लगभग एक माह पहले कंपनी के कर्मचारियों ने तीन माह से वेतन नहीं मिलने पर कार्य बहिष्कार भी किया था। अंततः यह हवाई सेवा शनिवार से बंद कर दी गई।

हवाई सेवा प्रदाता कंपनी फ्लाई बिग ने देहरादून-पंतनगर वाया पिथौरागढ़ हवाई सेवा को अपने निजी कारणों से बंद कर दिया है। 27 सितंबर से यह उड़ान संचालित नहीं होगी। - अनूप गुप्ता, कार्यवाहक निदेशक-पंतनगर एयरपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें